फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Low Voltage: 22 वार्डों में लो वोल्टेज से नहीं चल पा रहे वाटर पंप, पानी भरने के लिए रतजगा; 40 हजार लोग परेशान

Tue, 18 Jun 2024 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के कई वार्डों में पानी की समस्याएं बरकरार हैं। इसका सबसे बड़ा कारण लो वोल्टेज बिजली भी है। विभाग में शिकायत के बावजूद स्थानीय हजारों लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
लो वोल्टेज से काशी की जनता परेशान। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के 22 वार्डों में लो वोल्टेज के चलते पानी की समस्या खड़ी हो गई है। इन वार्डों में लोग सुबह से लेकर रात तक वोल्टेज के बेहतर होने का इंतजार करते हैं। लो वोल्टेज के कारण नलकूप भी सूखे पड़े हुए हैं। निजी जलस्रोत भी काम नहीं आ रहे हैं। लोग पड़ोसियों से मदद लेकर पानी की कमी पूरी कर रहे हैं। लो वोल्टेज की वजह से करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित है।

विज्ञापन


जैतपुरा निवासी विनोद पाल ने बताया कि वोल्टेज का इंतजार करते-करते रात लगभग दो बजे के आसपास घर का बोर बमुश्किल चालू हो पाता है। ऐसे में मजबूरी में रात में जाग-जाग कर दैनिक उपयोग के लिए पानी भरने को मजबूर हैं। लोहता के इरफान अहमद ने बताया कि किसी के घर अधिक वोल्टेज हो जाता है तो कहीं लो वोल्टेज हो जाता है। ट्रांसफाॅर्मर की लोड बैलेंसिंग न होने से समस्या आ रही है। 

लो-वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। एक ओर जहां इस समस्या के चलते लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पानी की दिक्कत लोगों के लिए परेशानी की सबब बन गई है। लल्लापुरा के पार्षद हारून अंसारी ने कहा कि गर्मी में पानी की दिक्कत बढ़ गई है। एक ओर ट्यूबवेल पानी छोड़ रहा है तो दूसरी ओर लो वोल्टेज के चलते वाटर पंप नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
लो वोल्टेज के संबंध में बिजली निगम को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा जहां से भी पानी से जुड़ी समस्या आ रही है, उसका समाधान कराया जा रहा है। - ओपी सिंह सचिव, जलकल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें