फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क का खूनी अंत: युवती का गला रेता, चीखें दबाने को चलाया नल, खुद भी दी जान; सिंदूर लेकर होटल पहुंचा था युवक

Wed, 18 Nov 2026 01:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एक होटल में युवक ने युवती की हत्या की फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। बाथरूम में युवती की गला रेतकर हत्या की। इस दौरान नल चला दिया जिससे बाल्टी में पानी गिरने से चीखें बाहर न सुनाई पड़ सके।
विज्ञापन
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के बाबतपुर में केजे इंटरनेशनल होटल के कमरे में सोमवार को प्रिया केशरी (23) की हत्या से पहले जय विकास ने उससे भागकर शादी करने का प्रस्ताव रखा था। उसकी मांग में सिंदूर भरने की भी कोशिश की थी। प्रिया के इन्कार करने पर नाराज विकास ने सोमवार को उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। बाथरूम में बाल्टी में पानी भरने के दौरान प्रिया का गला रेता था। ताकि पानी की आवाज से प्रिया की चीखें बाहर सुनाई नहीं पड़ सके। 

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम को बाथरूम की टोंटी और बाल्टी पर विकास के फिंगर प्रिंट मिले थे। प्रिया की हत्या के बाद विकास ने उसके ही दुपट्टे से पंखे की कुंडी से लटककर अपनी जान दे दी। वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी के साथ ही विकास ने प्रिया को होटल में बुलाया था। 

बड़ागांव पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कमरे से सिंदूर, बैग, रक्तरंजित चाकू, मोबाइल, आधार कार्ड समेत अन्य सामान मिला मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शव सौंप दिए। परिजनों ने देर शाम अलग-अलग दाह संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

क्या है पूरा मामला

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बरेका भिखारीपुर निवासी जय विकास केशरी (20) के बड़े भाई की शादी पांच साल पहले बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी गांव निवासी प्रिया की बड़ी बहन से हुई थी। इसके बाद ही दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और एक दूसरे को चाहने लगे थे। इस बात की भनक परिजनों को भी देर से लगी तो दोनों परिवारों में तल्खी बढ़ी। 

विकास से उम्र में तीन साल बड़ी प्रिया की शादी विकास से करने को परिजन तैयार नहीं हुए। आखिरकार प्रिया के परिजनों ने शादी कहीं और तय कर दी। जून में प्रिया की सगाई हुई थी और जनवरी में शादी होने वाली थी। इस बात से विकास काफी परेशान था और प्रिया पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। प्रिया अपने परिजनों की मर्जी से शादी करने का हवाला देकर विकास से दूरी बना रही थी। दिवाली पर दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर तय हुआ कि छठ पूजा के दौरान किसी होटल में मुलाकात होगी। 

बड़ागांव थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि जय विकास दोपहर में अपने घर से आईटीआई कॉलेज जाने की बात कहकर निकला। उधर, बड़ागांव के ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर प्रिया भी घर से निकल गई। दोपहर 1 बजे दोनों की मुलाकात बाबतपुर के केजे इंटरनेशनल होटल में हुई। दोनों ने अपने-अपने आधार कार्ड देकर कमरा बुक कराया। होटल मैनेजर को दोनों ने खुद को दंपती बताया था। देर शाम तक प्रिया के घर नहीं पहुंचने पर पिता और भाई परेशान हो गए। 

होटल में मिली प्रिया के मोबाइल की लोकेशन
कॉल नहीं उठने पर प्रिया की खोजबीन शुरू हुई और थाने पर भी पहुंच गए। प्रिया के मोबाइल की लोकेशन होटल में मिली। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और आगंतुक रजिस्टर में प्रिया और विकास के नाम से कमरा बुक मिला। सीसी कैमरे भी खंगाले गए तो दोनों एक साथ कमरे की तरफ जाते दिखे। 

पुलिस ने कमरा खुलवाना चाहा तो अंदर से दरवाजा बंद था। इसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। पंखे की कुंडी में दुपट्टे से लटकता हुआ विकास का शव मिला। वही, बाथरूम के आधे हिस्से में प्रिया का शव पड़ा था और फर्श पर खून फैला था। 

डीसीपी गोमती जोन नीतू कात्यायन, एडीसीपी नृपेंद्र सिंह ने भी छानबीन की। शाम पांच बजे के बाद ही विकास ने मोबाइल बंद कर लिया था। बेटे का शव देखने के बाद पिता राज प्रकाश केशरी बदहवास हो गए।

कमरे से दो बार भागने की प्रिया ने की थी कोशिश, 10 इंच तक कटी गर्दन
सीसी कैमरे खंगालने के दौरान सामने आया कि प्रिया केशरी ने दो बार होटल के कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की थी। दोपहर एक बजे कमरे में एंट्री के कुछ ही घंटे बाद लगभग ढाई बजे प्रिया कमरे से बाहर निकली थी, जिसे विकास दोबारा कमरे में ले गया। 3 बजे के बाद भी उसने बाहर निकलने की कोशिश की थी। लेकिन विकास ने उसे बाहर नहीं निकलने दिया। विकास ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब प्रिया घर जाने की जिद और परिजनों की मर्जी से शादी करने पर अडिग रहीं तो बैग से सब्जी काटने वाला चाकू निकालकर विकास ने गला रेतकर हत्या कर दी। दो घंटे बाद विकास ने प्रिया के दुपट्टे को फंदा बनाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि 10 इंच से अधिक घाव प्रिया के गले में लगा था। अंदर की नसें कटने और अधिक खून बहने से प्रिया की मौत हुई।
विज्ञापन

आईटीआई कर रहा था विकास, ब्यूटीशियन थी प्रिया, पांच साल से थे प्रेम संबंध
बड़ागांव पुलिस ने बताया कि जय विकास दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई सरकारी राशन की दुकान चलाता है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। आईटीआई की पढ़ाई के साथ ही पिता राज प्रकाश केशरी की परचून की दुकान में भी विकास हाथ बंटाता था। देर रात बड़े बेटे के मोबाइल पर पुलिस का फोन आने पर जानकारी हुई थी। प्रिया के पिता नंदलाल केशरी की बड़ागांव में चाट की दुकान है। प्रिया के दो भाई भी हैं। होटल मैनेजर से भी पुलिस ने पूछताछ की है। कर्मियों ने पुलिस को बताया कि शाम 5 बजे के बाद से दोनों का दरवाजा नहीं खुला और देर शाम खाना ऑर्डर करने के लिए दरवाजा कई बार खटखटाया। कोई उत्तर नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना गई थी।

अधिकारी बोले

दोनों परिवारों की ओर से किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव सौंप दिए गए। मोबाइल को भी फॉरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। प्रिया की हत्या के बाद विकास ने खुदकुशी की। प्रिया की शादी कहीं और तय होने से विकास काफी नाराज था। संभवत: इसी नाराजगी में खौफनाक कदम उठाया। -नृपेंद्र सिंह, एडीसीपी गोमती जोन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें