फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फीट जमीन के लिए खूनी खेल: स्कॉर्पियो से नौ लोगों को रौंदा, चाची और चचेरे भाई की मौत; सात लोग गंभीर

Wed, 18 Nov 2026 01:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को स्कॉर्पियो से नौ लोगों को रौंद दिया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के पास पानी गिराने के लिए एक फीट का गड्ढा खोदने को लेकर दो भाइयों के परिवारों में विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने स्कॉर्पियो से दूसरे पक्ष के लोगों को कुचल दिया। हादसे में चाची और चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया है। घटना गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुई।
विज्ञापन




एक फीट का गड्ढा खोदने को लेकर हुआ विवाद 
गांव निवासी नरेंद्र यादव और उनके छोटे भाई मनोज यादव के परिवार के बीच घर के बगल में एक फीट का गड्ढा खोदने को लेकर विवाद चल रहा था। मनोज का परिवार घर का पानी गड्ढे के रास्ते बाहर निकालना चाहता था, जबकि नरेंद्र का परिवार इसका विरोध कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे भी इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन




12-15 लोग आए आमने-सामने
बुधवार सुबह करीब आठ बजे मनोज की पत्नी इंदू देवी गड्ढा खोदने लगीं तो नरेंद्र के परिवार ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के 12 से 15 लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी दौरान नरेंद्र का बेटा राम यादव (25) अपनी स्कॉर्पियो-एन लेकर तेजी से पहुंचा और मनोज के परिवार के लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पलट गई। 
Trending Videos

अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
ये लोग हुए घायल
इसकी चपेट में आने से मनोज की पत्नी इंदू देवी (40) और उनके भतीजे अमित यादव (20) पुत्र श्रवण यादव की मौत हो गई। वहीं मनोज यादव, विलेश यादव (24), राजनाथ यादव (65), राजकुमार (45), साहबलाल (22), सनी यादव और किशन यादव (25) घायल हो गए।


वाहन चढ़ाने वाला आरोपी राम यादव

दो की हुई मौत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इंदू देवी और अमित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशन को वाराणसी रेफर किया गया है। पांच घायलों का जिला अस्पताल और एक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

जानबूझकर गाड़ी चढ़ाई या हादसा हुआ, जांच में जुटी पुलिस

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में दोनों भाइयों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। इस दौरान गांव के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि नरेंद्र यादव के बेटे राम ने लोगों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी, जिससे दो लोगों की मौत हुई है। घटना जानबूझकर की गई या अनजाने में दुर्घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें