फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरार युगलों ने किया प्यार का इजहार

Sun, 15 Feb 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार, समाज की बंदिशें और शिव सेना की चेतावनी भी बेकरार युगलों के कदम नहीं रोक सकी। शनिवार को वेलेंटाइन डे का मौका मिला तो किसी ने छिपकर, किसी ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। शापिंग मॉल, रेस्तरां, पार्कों और घाटों, गंगा पार रेती में प्रेमी युगलों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


वेलेंटाइन डे पर शहर की गिफ्ट शॉप और फूलों की दूकानों में खरीदारी के लिए सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। महंगे दामों पर बिक रहा गुलाब का फूल दोहपर तक मंडी से गायब हो गया। वहीं, पार्कों पर भी दिन भर रौनक रही। बीएचयू के मधुबन में युवाओं ने एक-दूसरे को गिफ्ट और गुलाब के फूल भेंटकर अपने प्यार का इजहार किया, वहीं, कॉफी-चाय की चुस्कियों के साथ वक्त भी गुजारा।

नगवा स्थित संत रविदास पार्क और सारनाथ के खंडहर परिसर में तो जैसे प्रेमी युगलों का जमावड़ा लग गया हो। वहीं, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, शीतला घाट, अहिल्याबाई घाट और अस्सी घाट पर भी प्रेम का इजहार करने के लिए युवाओं की खासी भीड़ जुटी थी। तमाम युगल तो नावों से गंगा पार रेती पर भी पहुंचे। हालांकि शिवसेना की चेतावनी के मद्देनजर रेस्तरां, घाटों और पार्कों के आसपास पुलिस की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें