फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 16 May 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने ट्रेने के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।  औड़िहार-भटनी रेलखंड के ट्रैक पर मंगलवार को प्रेमी युगल का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृत युवक की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल से प्रेमी युगल की शिनाख्त संत रविदास नगर भदोही जिले के पिलखिनी निवासी के रूप में हुई।

स्थानीय स्टेशन से आगे बापू इंटर कॉलेज के सामने रेलवे ट्रैक की तरफ सुबह गए ग्रामीणों ने ट्रैक पर युवक और युवती का शव देखा। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लग गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


तलाशी में मृत युवक की जेब में मिले पर्स में आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए उसकी पहचान संत रविदास नगर भदोही जिले के पिलखिनी निवासी विजय भारती (19) पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के घरवालों को दी। मृतक के पिता ने बताया कि विजय इलाहाबाद में रहकर पालीटेक्निक की तैयारी कर रहा था। इंटर की परीक्षा उसने गाजीपुर के किसी कॉलेज से दी थी। वहीं मृत युवती से उसका प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। देर शाम दोनों के परिवारवाले थाने पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें