फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ मुआवजा न बांटें, वाराणसी हादसे की ईमानदारी से जांच कराए यूपी सरकार: अखिलेश यादव

Wed, 16 May 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी हादसे पर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को वाराणसी की जनता को जवाब देना होगा कि फ्लाईओवर गिरना महज एक्सीडेंट है या भ्रष्टाचार का परिणाम।

विज्ञापन


अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार केवल मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी से न भागे बल्कि पूरी ईमानदारी से इस हादसे की जांच कराए।

यादव ने कहा कि फ्लाइओवर का गिरना देश की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले संसदीय क्षेत्र में विकास की सच्चाई है।

उन्होंने कहा कि यह हाल तब है जब प्रदेश सरकार के मंत्री तथाकथित निरीक्षण करके आते हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से बचाव दल के साथ पूरा सहयोग कर लोगों को बचाने की अपील की।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें