फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में परिवार और समाज बना बाधक, प्रेमी जोड़े ने किया कुछ ऐसा, सुनकर रह जाएंगे दंग

Tue, 17 Oct 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
couple
विज्ञापन
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दोहरीघाट पुल से सोमवार को दिन में बारह बजे एक प्रेमी जोड़े ने घाघरा में छलांग लगा दी। देर शाम तक उन्हें तलाशा नहीं जा सका था।
विज्ञापन


मामला दोहरीघाट थाना के सीमा से सटा होने के बाद पुलिस का कहना है कि घटना स्थल गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में है। बड़हलगंज की पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।

घटना के बाद प्रेमी युगल के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। प्रेमी जोड़े की पहचान पुल पर मिली एक किताब पर लिखे नाम से हुई। घोसी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक का गांव निवासी किशोरी से प्रेम प्रसंग चलता था।
विज्ञापन


प्यार में परिवार और समाज बाधक बना तो सोमवार दोपहर दोनों दोहरीघाट पुल पर पहुंचकर बारह बजे के करीब नदी में छलांग लगा दी। हालांकि दोनों को नदी में कूदते स्थानीय लोगों ने देखा, वो कुछ समझते और दोनों को रोकने का प्रयास करते कि प्रेमी युगल अपने मंसूबे में सफल हो गए।

उधर से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची, दोहरीघाट और गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने की पुलिस ने पहले सीमा विवाद निपटाया।
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों की तलाश जारी

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
इसके बाद मौके पर फैले प्रेमी युगल के कॉपी-किताब और अन्य सामनों की तलाशी ली। इस दौरान आत्महत्या की नियत से नदी में छलांग लगाने वाले प्रेमी युगल की शिनाख्त हुई।

कॉपी पर लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क कर उनके परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिवारीजन दहाड़े मारकर रोने लगे। दोहरीघाट थाने की पुलिस ने बताया कि घटना गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र की है।

इसके चलते प्रकरण को बड़हलगंज थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। दूसरी तरफ बड़हलगंज थाने की पुलिस गोताखोरों और दोनों के परिजनों के माध्यम से नदी में उनकी तलाश कराई। लेकिन देर शाम तक प्रेमी युगल का कोई पता नहीं चला।

बताया जाता है कि किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी जब कि युवक जीविकोपार्जन के लिए दिल्ली रहता था। वहां वह कोई काम करता था। तबियत खराब होने पर वह इन दिनों घर आया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुटे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें