फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-सूमो की टक्कर में दो की मौत, मृतकों की शिनाख्त होने पर खुला बड़ा राज 

Tue, 17 Oct 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीहड़ा गांव के सामने नेशनल हाईवे दो पर सोमवार की भोर तीन बजे इलाहाबाद की ओर से आ रही सूमो आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो सूमो से 45 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। सूमो सवार चार लोगों फूलपुर के काशीपुर के भाष्कर पांडे उर्फ दीपू (32) और मिर्जामुराद के बेनीपुर के सैफुररहमान (22), रोशन मिश्रा (25) व देवेंद्र मिश्रा (30) को वाराणसी स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर गई।

उपचार के दौरान भाष्कर पांडे और सैफुररहमान की मौत हो गई जबकि रोशन और देवेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार होने पर उनसे बरामद शराब के संबंध में पूछताछ की जाएगी। हादसे में जान गंवाने वाले शराब तस्कर बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनोवा ने मासूम को कुचला

यूपी100 - फोटो : amar ujala
जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नियैसीपुर में सोमवार की सुबह सात बजे अदलपुरा रोड पर मोहनसराय की तरफ जा रही इनोवा कार की चपेट में आने से संजय सिंह के इकलौते बेटे हर्षित (6) की मौत हो गई।

हर्षित की मौत से गुस्साए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर जाम कर दिया। थानाध्यक्ष रोहनिया ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे बाद साढ़े नौ बजे शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिवारीजनों को आश्वस्त किया कि इनोवा चालक हर हाल में जेल भेजा जाएगा। उधर, मासूम हर्षित की मौत के बाद पिता संजय, मां किरन और बहन सौम्या का रो-रोकर बुरा हाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें