फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जयमाल के दौरान पहुंचा प्रेमी, दुल्हन ने वर के गले में माला डालने से किया इनकार; घरातियों ने युवक को पीटा

Fri, 08 May 2026 11:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मामले की जानकारी लोहता थाने की पुलिस को भी दी गई। घंटों पंचायत चली, लेकिन अंत में बरात बिना शादी के ही वापस लौट गई। दूसरी तरफ, युवती का प्रेमी पिटाई के बाद भाग निकला। शिकायत के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शादी में चर्चा करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाला के दौरान दुल्हन ने वर के गले में माला डालने से इनकार कर दिया। देर रात तक चली पंचायत और पुलिस की समझाइश के बावजूद मामला नहीं सुलझ सका और आखिरकार बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छितौनी गांव की राजभर बस्ती में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा से बरात आई थी। द्वार पूजा की रस्में पूरी होने के बाद रात करीब 11 बजे जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। मंच पर पहुंची दुल्हन ने अचानक वर के गले में जयमाला डालने से मना कर दिया। इसे देखकर वहां मौजूद घराती और बाराती हैरान रह गए और कार्यक्रम स्थल पर कानाफूसी शुरू हो गई।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, जयमाला के दौरान युवती का प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि प्रेमी को देखते ही युवती असहज हो गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। इस बीच, घरातियों ने युवक की पिटाई कर दी, लेकिन वह मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। बताया गया कि प्रेमी चोलापुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव का रहने वाला है।

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच देर रात तक पंचायत चलती रही। परिजन और रिश्तेदार शादी कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बन सकी। युवती के परिजनों ने कोटवां पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर हस्तक्षेप की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वर पक्ष शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

काफी देर तक चली बातचीत के बाद अंततः बरात बिना शादी के ही वापस लौट गई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस मामले की चर्चा होती रही। स्थानीय लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें