फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिवपाल बोले- योगी का दुर्घटनाओं पर राजनीतिक करना उचित नहीं, जनसमस्या पर ध्यान दें; लगाए गंभीर आरोप

Sat, 21 Nov 2026 06:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक बयानबाजी को अनुचित बताया। वहीं, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आजमगढ़ में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जनता के मुद्दों को लेकर घेरा।
विज्ञापन
शिवपाल यादव का हुआ स्वागत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। दोनों नेताओं का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था, विकास और आरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव कटौली लालगंज में वसीम अहमद की भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का दुर्घटनाओं पर राजनीतिक करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, दबंगों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों पर कार्रवाई की मांग की। 

Trending Videos
विज्ञापन

सियासी तंज कसा

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को खाद, बीज समय पर नहीं मिल रहे हैं, अधिकारी ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं और बिजली कटौती आम है। शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप हो गया है और मुख्यमंत्री धर्म-मजहब की राजनीति के बजाय 25 करोड़ जनता पर ध्यान दें। उन्होंने गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से जनता के त्रस्त होने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल भी इसी शादी में शामिल होने आए थे और उन्होंने अनवरगंज में प्रेस प्रतिनिधियों से बात की। 

पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी अपनी जाति के अपराधियों को संरक्षण देकर अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म करना चाहती हैं। पाल ने कहा कि पिछड़े और दलितों के आरक्षण को लूटा जा रहा है, प्रोफेसर की भर्तियों में मुख्यमंत्री के सजातीय लोगों को रखा गया है।

श्यामलाल पाल ने कहा कि पिछड़े, दलित और महिलाओं को भर्तियों में जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में पीडीए योगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पाल ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और गुंडाराज कायम होने का भी जिक्र किया। इस अवसर पर सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक नफीस अहमद, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक आदिल शेख आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें