फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव, रोमांस व म्यूजिक का कॉकटेल है ‘इश्क क्लिक’

Wed, 20 Jul 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
short film - फोटो : short film
विज्ञापन
 इश्क के जायके और म्यूजिक के तड़के से भरपूर फिल्म ‘इश्क-क्लिक’ रूपहले पर्दे पर शुक्रवार को रिलीज हो रही है। लव-रोमांस और म्यूजिक-मस्ती के कॉकटेल वाली इस फिल्म का निर्माण संगीतकार जोड़ी सतीश-अजय ने किया है। इस फिल्म के प्रोमो और म्यूजिक ने काफी धमाल मचा रखा है। यू-ट्यूब पर अब तक इसे दो करोड़ लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


बीएचयू से स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान ही संगीत का सफर शुरू करने वाले फिल्म ‘इश्क क्लिक’ के प्रोड्यूसर व संगीतकार सतीश त्रिपाठी बताते हैं, फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की अहमियत पर रोशनी डाली गयी है। जिंदगी के भागम-भाग में टूटते रिश्ते और बिखरते परिवार का फिल्मांकन युवाओं के लिए नसीहत है। खुशहाल जीवन के लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ना ही सब कुछ नहीं है। फिल्म की कहानी एक महत्वाकांक्षी फोटोग्राफर से जुड़ी है, जोकि एक मॉडल से बेइंतहा मुहब्बत करता है और वह उसे सुपर मॉडल बनाने की ठान लेता है। धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ता है और शुरू होता है उनके बीच तकरार जो कि फिल्म का क्लाइमैक्स है।

फिल्म के संगीत से जुड़े सवाल पर सतीश ने कहा कि हमने दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखकर नये प्रयोग किये हैं और उम्मीद करते हैं कि दर्शक म्यूजिक में हमारे प्रयोग को सराहेंगे। हमने फिल्म में संगीत के उन तमाम सुरों को समाहित करने की कोशिश की है, जिनसे श्रोता मंत्रमुग्ध होंगे। फिल्म में पाकिस्तानी हीरोइन सारा लारेन को लेकर हुए विवाद पर सतीश ने कहा कि कला को सरहदों में नहीं बांधा जा सकता। सारा पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। इस फिल्म में भी उन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाई है, जिसे दर्शक जरूर सराहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें