फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दे दी जान, युवती की आज आने वाली थी बारात

Sun, 24 Jun 2018 04:06 PM IST
संदीप सौरभ, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
तीन साल पहले भी की थी दोनों ने जान देने की कोशिश
विज्ञापन
सामाजिक बंधन के चलते जब प्यार परवान नहीं चढ़ सका तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के रिश्तों को परिवार और समाज की मंजूरी नहीं मिल रही थी। प्रेमिका की अस्पताल में जबकि प्रेमी की की घर पर ही मौत हो गई। खास बात यह कि युवती की आज शाम बारात आने वाली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना यूपी के आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।  रत्नावे निवासी मनीषा (21) पुत्री चंद्रभान और सुखराम (23) पुत्र चन्द्रमणि का आपस में प्रेम प्रसंग था।

दोनों का आपस में रिश्ता चचेरे भाई-बहन का होने से परिजनों को पसंद नही था। तीन साल पहले भी दोनों ने घर से भागकर नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। शनिवार रात को दोनों ने अपने अपने घरों में जहर खा लिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह सुखराम घर में मृत मिला। मनीषा की हालत गंभीर थी। उसे रानीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मच है। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में भी मातम है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें