फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: प्यार, इकरार और फिर शादी से इनकार, होटल मैनेजमेंट छात्रा की पिता ने गुजरात के युवक पर कराया मुकदमा

Wed, 01 Mar 2023 10:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्यार, इकरार और फिर शादी से इनकार का एक मामला वाराणसी में सामने आया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने गुजरात निवासी एक युवक पर छेड़खानी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्यार में धोखा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार, इकरार और फिर शादी से इनकार का एक मामला वाराणसी में सामने आया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने गुजरात निवासी एक युवक पर छेड़खानी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, चोलापुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती जूनागढ़ (गुजरात) स्थित एक संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने गई।

विज्ञापन


इस दौरान संस्थान में कोर्स कर युवक ने दोस्ती बढ़ाई। ये दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गया। दोनों ने शादी कर साथ जीने और मरने की कसमें खाई। कोर्स खत्म होने के बाद दोनों एक होटल में काम करने लगे। कुछ कारणों से युवती जनवरी में घर आई। उसने अपने पिता को प्रेम संबंध के बारी में बताकर प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताई।

सूचना देने पर प्रेमी भी युवती के गांव पहुंचा। करीब 20 दिन तक रहा और जूनागढ़ लौट गया। वहां जाने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती के पिता  ने गुजरात के जूनागढ़ निवासी युवक हिमांशु पर मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने आरोप लगाया है कि युवक अब युवती की अश्लील फोटो बनाकर धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं की छात्रा का अपहरण

 एक गांव के रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा के गायब होने के संबंध में चोलापुर थाने में पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने पुलिस को बताया कि लड़की 26 तारीख की शाम घर से बाजार के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी है। इस बारे में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें