फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार हुईं बकरा मंडियां: 1.30 लाख में तोतापरी, 75 हजार में बिक रहा दुंबा; तीन लाख में 'अल्लाह-मुहम्मद'

Sun, 16 Jun 2024 04:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मुस्लिम घरों में बकरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। सेवईं सहित अन्य पकवानों के लिए सामान खरीदे जा रहे हैं। वहीं, कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी के लिए कई मुस्लिम इलाकों में मंडियां सज गई हैं। बेनिया मंडी में सुबह से रात तक खरीदारी हो रही है। आजमगढ़ के शाहिद ने अजमेरी नस्ल के बकरे का नाम सु्ल्तान रखा है। उसने 70 हजार रुपये में बेचा। 
विज्ञापन
बेनियाबाग स्थित मंडी में अल्लाह लिखा हुआ बकरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा (बकरीद) सोमवार को है। कुर्बानी के इस पर्व के लिए बाजारों में खरीदारी का दौर शुरू हो चुका है। बकरों की खरीदारी तेज हो गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगी बकरा मंडियों में भीड़ हो रही है। 

विज्ञापन


बेनियाबाग मंडी में सुल्तान नाम का बकरा 70 हजार में बिका। जबकि, पीठ पर अल्लाह मुहम्मद लिखे बकरे को देखने के लिए और उसका मोलभाव करने लोग पहुंच रहे हैं। मंडी में जमुनापारी, तोतापरी, अजमेरी, शिरोही, बरबरी आदि नस्लों के बकरे आए हुए हैं।

गाजीपुर से लाए गए अल्लाह-मुहम्मद लिखे बकरे की मांग तीन लाख रुपये है। जबकि, लोहता के फारूक ने तोतापरी बकरे की कीमत 1.30 लाख रुपये रखी है। जमुनापारी बकरे 50 हजार रुपये, बरबरी और गोरखपुरी नस्ल के बकरे 10 से 20 हजार रुपये में बिक ररे हैं। देसी नस्ल के बकरे छह से 15 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। 
विज्ञापन


मंडी संचालक हामिद ने बताया कि रविवार तक काफी भीड़ रहेगी। अभी और शहरों से जानवर आ रहे हैं। शहर में बेनिया के अलावा बड़ी बाजार, बकरिया कुंड, जलालीपुरा, सरैया, रेवड़ी तालाब मैदान, बजरडीहा, रामनगर आदि इलाकों में मंडी लग रही हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन भी खरीद रहे बकरे

मंडियों में बकरे महंगे होने से कुछ लोग ऑनलाइन की ओर भी रुख कर रहे हैं। वहां से भी मोलभाव कर बकरे खरीद रहे हैं। ऑनलाइन पांच से दो लाख रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। जलालीपुरा के अदनान ने बताया कि हमनेऑनलाइन 20 हजार में बकरा खरीदा है।

बलरामपुर से आए 13 दुंबे
बेनिया मंडी में दुंबा भी आया है। बलरामपुर के मोहम्मद शाकिर ने बताया कि वह मंडी में 13 दुंबे लेकर आए थे। इसमें से दो बिक गए। एक 50 और दूसरा 75 हजार रुपये में बिका है। छोटे दुंबे 50 हजार रुपये और बड़े 80 हजार रुपये तक के हैं।

ईदु-उल-अजहा (बकरीद) में एक दिन बचा है। इसकी तैयारी जोरों पर है। बकरों के अलावा पकवानों की सामग्रियों की भी खरीदारी में तेजी आई है। बाजार में विभिन्न तरह की सेवइयां आई हैं। शनिवार को मोमिन अपने पसंद की सेंवई खरीदे। दालमंडी, बड़ी बाजार, जलालीपुरा, पीलीकोठी, अर्दली बाजार, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, बजरडीहा, लोहता आदि इलाकों में सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ रही।

इनकी भी सुने
इद-उल-अजहा का पर्व आपसी भाईचारा और अमन के साथ मनाएं। इस पर्व पर मोमिन कुछ एहतियात जरूर बरतें। जानवरों की कुर्बानी खुले में न करें और इसका वीडियो न बनाएं। कुर्बानी का अवशिष्ट इधर-उधर न फैकें। नगर निगम द्वारा तय स्थानों पर ही रखें। सफाई का पूरा ध्यान दें। - मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, मुफ्ती-ए-बनारस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें