फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आया युवक उचक्कागिरी का शिकार: वाराणसी में युवक ने दी लिफ्ट, बाइक पर धक्का देने को कह कर ले भागा बैग

Thu, 27 Apr 2023 02:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में मुंबई से लौटे यात्री से बाइक सवार ने उचक्कागिरी की घटना को अंजाम दे दिया। बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
मुंबई से आया युवक उचक्कागिरी का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में मुंबई से लौटे यात्री उचक्कागिरी की घटना सामने आई है। बाइक सवार लिफ्ट देने के बहाने यात्री का बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, बैग में लाखों रुपये के सामान थे। उसने इसकी सूचना चोलापुर थाने की पुलिस को दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


चंदवक निवासी विपिन कुमार गुप्ता मुंबई में नौकरी करता है। वह नौकरी से छुट्टी लेकर गुरुवार सुबह ट्रेन से वाराणसी उतरा। ऑटो लेकर पांडेयपुर पहुंचा। वहां सड़क किनारे खड़े होकर चंदवक के लिए गाड़ी का इंतजार करने लगा। इस दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा। उसने विपिन को बताया कि वो पतरही जा रहा है, रास्ते में चंदवक पड़ता है तो उसे वहां उतार देगा।

पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर लगवाया बाइक में धक्का

उसकी बातों आकर विपिन बाइक पर बैठ गया। मोहाव चौराहे के पास बाइक सवार ने कहा कि पेट्रोल खत्म हो गया। उसने विपिन का बैग ले लिया और कहा कि कुछ दूर पर पेट्रोल पंप है। वहां तक धक्का दे दीजिए।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे मौत मामले की अब सुलझेगी गुत्थी, मां मधु के आवेदन पर अदालत ने दिया ये आदेश

विज्ञापन

सीट से उतर कर विपिन बाइक को धक्का देने लगा। कुछ दूर जाने के बाद बाइक चालू कर बाइक सवार तेज गति में भाग निकला। विपिन ने अपना बैग छीनने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। अपने साथ सेकेंड भर में हुई उचक्कागिरी की घटना से वो सन्न रह गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे राहगीरों ने विपिन को संभाला।  विपिन के मुताबिक, बैग में 14000 लगभग नगद और सोने के जेवरात रखे थे। जिसकी कीमत लगभग लाखों में है। मोहाव चौराहे पर लगे सीसी कैमरे में घटना कैद है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें