फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिशाचमोचन में घर में घुस कर दिनदहाड़े लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिशाचमोचन क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी अमित रस्तोगी के घर में घुस कर मंगलवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की। प्रकरण को लेकर सिगरा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अमित के अनुसार वह अपनी दुकान में गए थे। शाम पांच बजे के लगभग उनका बेटा बिस्किट लेने के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान बाइक सवार मास्क लगाए हुए दो बदमाश घर में घुसे। अमित ने बताया कि दोनों बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान का टॉप्स, नाक की कील, अंगूठी और दो मोबाइल छीन लिया। न देने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी दोनों ने धमकाया कि अगर अपने बच्चों को सही-सलामत चाहती हो तो मुंह बंद रखना और शोर मत मचाना। दोनों बदमाशों के घर से बाहर जाने के बाद अमित की पत्नी ने पड़ोसी को सूचना दी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। उधर, इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें