वाराणसी। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने व नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चला रखा है। इसी क्रम में मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने बगैर हेलमेट, काली फ़िल्म, तीन सवारी चलने वाले वाहनों का चालान व कइयों के वाहन सीज किये। इस दौरान भदऊ चुंगी, मैदागिन, मलदहिया, रथयात्रा, चौकाघाट, लंका, रामनगर, भोजूबीर सभी प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दो पहिया पर तीन सवारी, बिना नंबर व फाल्ट नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, पटाखा साइलेंसर लगाकर चलने वाले चालकों के साथ-साथ चार पहिया वाहन पर काली फिल्म, हूटर के साथ ही वाहन पर आगे व पीछे रजिस्ट्रेशन नम्बर न लिखाने वाले चालकों के विरूद्ध भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।