फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या और लूट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहडि़या क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या और लूट में शामिल रहे दो बदमाशोें को पुलिस ने बुधवार की रात पंचक्रोशी चौराहा से गिरफ्तार किया। दोनों की शिनाख्त माताकुंड पितरकुंडा के कन्हैया लाल उर्फ टिंकू उर्फ सौरभ और चंदौली के पीडीडीयू नगर थाना के खुटहा के बुद्धू सोनकर के तौर पर हुई। दोनों के पास से एक लाख तीन हजार रुपये, देसी पिस्टल, एक कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। पुलिस को अब वारदात के मास्टर माइंड सारनाथ क्षेत्र निवासी बदमाश की तलाश है।
विज्ञापन

22 जुलाई की रात को व्यवसायी धर्मेंद्र से बदमाशों ने पांच लाख रुपये से भरा बैग लूटकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने 30 जुलाई को चौबेपुर के सिंह द्वार के प्रभु नारायण उर्फ बांगड़ और आशापुर बलुआ रोड के नीतिश पांडेय उर्फ हैप्पी को व्यवसायी की रेकी करने के आरोप में जेल भेजा था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने गुरुवार को बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर सिगरा राजीव रंजन उपाध्याय, इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह और इंस्पेक्टर रामनगर अनूप शुक्ला की टीम गठित की गई थी। तफ्तीश में पता लगा कि कन्हैया और बुद्धू पंचक्रोशी चौराहा पर मौजूद हैं तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मास्टर माइंड ने 15 लाख की शंका में कराई वारदात
कन्हैया और बुद्धू ने बताया कि वारदात का मास्टर माइंड सारनाथ क्षेत्र निवासी बदमाश है। हैप्पी ने उसे बताया था कि सोमवार को व्यापारी धर्मेंद्र के पास तगादे का15 लाख रुपया आता है। इस पर लूट का प्लान बनाया गया। बांगड़ और हैप्पी ने धर्मेंद्र की रेकी की। घर के मोड़ की तरफ धर्मेंद्र के मुड़ने पर एक बाइक से बुद्धू, कन्हैया और सारनाथ निवासी बदमाश आए। बुद्धू बाइक लेकर खड़ा रहा, जबकि कन्हैया और सारनाथ निवासी बदमाश धर्मेंद्र के गेट के सामने गए और उन्हें गोली मार कर बैग छीन लिया। कन्हैया और बुद्धू के अनुसार बैग में तीन लाख से कुछ ज्यादा रुपये थे और दोनों को 60-60 हजार मिले थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर में कन्हैया और बुद्धू का अड्डा
कन्हैया के खिलाफ हत्या, लूट सहित अन्य आरोपों में मिर्जापुर और वाराणसी में छह मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बुद्धू के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ने बताया कि वह ज्यादातर मिर्जापुर ही रहते हैं और सारनाथ निवासी बदमाश के बुलाने पर ही बनारस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें