फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबित पात्रा ने अमर उजाला की खबर को किया ट्वीट, जानिए क्या है मामला

Mon, 13 May 2019 01:23 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
संबित पात्रा ने अमर उजाला की खबर को किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छठे चरण का मतदान होने से ठीक पहले कांग्रेस को एक झटका लगा था। जिसमें उनके ही एक जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाए है। जिसे लेकर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया है।

विज्ञापन


भदोही की जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने बागी तेवर दिखाते हुए 11 मई को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। साथ ही गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र को समर्थन करने का एलान कर दिया था। उनके साथ ही एक जिला महासचिव समेत पांच अन्य पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। 

अमर उजाला ने इस खबर को 11 मई को लगाया था, जिसे ट्वीट करते हुए संबित पात्रा ने लिखा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के अपमान से दुखी भदोही के जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने छठे चरण के मतदान के ठीक पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि नामदार अपने कार्यकर्ताओं को गाली-गलौज करके ही प्यार बांटते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 11 मई को नीलम ने कहा था कि जनसभा के बाद जिलाध्यक्ष ने प्रियंका को यह बताने का प्रयास किया कि प्रत्याशी जिला संगठन के संपर्क में नहीं हैं। पार्टी पदाधिकारियों को मंच पर भी जगह नहीं मिली। इस पर प्रियंका ने उन्हें ही डांट दिया और अपशब्द कहे।

इससे नाराज उन्होंने न सिर्फ इस्तीफे की घोषणा की बल्कि स्थानीय होने के नाते गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान भी कर डाला। गौरतलब है कि नीलम मिश्रा नेहरू के कैबिनेट में मंत्री रह चुके पंडित श्यामधर मिश्र की बहू हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें