फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी को हराने के लिए काशी में कांग्रेस को 16 दलों ने दिया समर्थन

Tue, 14 May 2019 07:03 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और अजय राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महादेव की नगरी काशी में पीएम मोदी के खिलाफ 25 प्रत्याशी ताल ठोक रहे है। लेकिन पीएम मोदी को टक्कर देने वाले कड़े प्रतिद्वंदी के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को देखा जे रहा है। वहीं, पीएम मोदी को हराने के उद्देश्य से अजय राय को 16 दलों ने समर्थन देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


निर्दलीय चुनाव लड़कर अपना लोहा मनवा चुके अजय राय पर कांग्रेस ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। इसी क्रम में अजय राय को 16 दलों ने समर्थन देने की घोषणा की है। सोमवार को अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के राज्य सचिव अजय मुखर्जी और भाकपा के जिला सचिव जयशंकर सिंह ने उनके समर्थन की घोषणा की।

इसके अलावा अपना दल, जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, राष्ट्रीय जनता दल, लोकतांत्रिक जनता दल, लोकदल, भारतीय समता मूलक समाज पार्टी, राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी, पूर्वांचल जनशक्ति पार्टी, भारतीय मानव समाज पार्टी, राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी, समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी, नेशनल डेमोक्रटिक पीपुल्स फ्रंट, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी और समाजवादी मंच ने भी समर्थन की घोषणा की है।
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों में श्रीकृष्ण यादव महासभा, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा, देवालय पीठ, साहू समाज समिति, ग्राम स्वराज क्रांति आंदोलन, जनसेवा साहित्य शोध ट्रस्ट ने भी समर्थन पत्र सौंपा है।

विज्ञापन

अजय राय बोले- भाजपा विकास के मॉडल पर नहीं लड़ रहा चुनाव

कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने सोमवार को कहा कि पीएम मोदी गुजरात मॉडल, क्योटो सहित अपने विकास के कामों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा ने सरकारी खंभों को महंगी होर्डिंग्स से पाट रखा है लेकिन उनमें बनारस के लिए काम, नोटबंदी और जीएसटी के योगदान पर चर्चा नहीं है।

जिला न्यायालय एवं मुख्यालय परिसर में उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने नाथूपुर, मंडुवाडीह, चितरंजन पार्क, तुलसीपुर में जनसभा को संबोधित किया। संयोजन संजय सिंह, अतुल मालवीय, कन्हैया त्रिपाठी, गणेश पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें