अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया के बड़े लड़ाकू विमान सपा सरकार द्वारा बनाई गई सड़क पर उतरे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम रोकने के पीछे प्रदेश सरकार का हाथ है। अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार अगर सत्ता में आती है तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बनवाने का काम पूरा करेगी।
अखिलेश यादव बोले कि कांग्रेस और भाजपा सरकार में कोई अंतर नहीं है। मंच से सीएम योगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास पर तड़के सुबह भेज कर बंगले की टोटी चेक करा रहे थे। लखनऊ से जब भी ठोकीदार सरकार जाएगी तो मैं अधिकारियों से चीलम ढूंढ कर लाने को कहूंगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी और मायावती का आशीर्वाद लेकर मैं नामांकन पत्र भरने आया। शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ियों और आशा बहनों को भाजपा ने धोखा दिया है। पूर्वांचल की जनता तानाशाह सरकार को हटाने का काम करेगी। इसके साथ ही गठबंधन में सभी बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की।
अखिलेश यादव कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट पहुंच कर नामांकन किए। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी भी मौजूद है। नामांकन करने जाने से पहले अखिलेश यादव पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बोले कि जनता जागरूक हो गई है। इसलिए पहले और दूसरे चरण के चुनाव में वोटों की बारिश हो रही है।
इसी तरह से वोटों की बारिश आगे भी होगी। यह बारिश समाजवादी धरती आजमगढ़ पर भी होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आजमगढ़ में सपा-बसपा द्वारा किए गए कामों के आधार पर गठबंधन जीतेगा। भाजपा को बताना पड़ेगा कि उन्होंने देश और प्रदेश में क्या काम कराया है? भाजपा को पांच सालों का नहीं बल्कि सात सालों का हिसाब देना होगा।
नामांकन करने के बाद अखिलेश यादव बजे बैठौली में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए है। 3 बजे वे वहीं से हेलीकॉप्टर से वाराणसी के बाबतपुर के लिए रवाना हो जाएंगे जहां से 3.45 बजे लखनऊ चले जाएंगे। नामांकन के दौरान बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद रहे। बता दें कि 8 मई को अखिलेश और मायावती सामूहिक जनसभा करने के लिए आजमगढ़ आएंगे।