देश में मजबूत सरकार और विकसित भारत का संकल्प पूरा कराने वाली सरकार को चुनने के लिए ही वोट किया है। यह हमारी जिम्मेदारी है। -रिशु सिंह, उत्तरी विधानसभा
मतदान करने को लेकर जब वोटर आईडी कार्ड बना, तब से ही मतदान करने की उत्सुकता थी। विकास के मुद्दे पर अपना वोट किया।
-शिवा यादव, चौबेपुर
अब तक घर परिवार के सदस्यों के साथ मतदान बूथ तक जाते थे। इस बार वोट करने का सौभाग्य मिला। मजबूत सरकार बने, इसलिए वोट किया।
-अभिनव कश्यप, कोरौता
मतदाता सूची में नाम जिस दिन से पड़ा और मतदाता पहचान पत्र बनकर घर पर आया, उसी दिन से मतदान करने वाले दिन का इंतजार था। शिक्षा, रोजगार पर ध्यान देने वाली सरकार चाहिए।
-मनीषा, रोहनिया