Lok Sabha Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कपूर के पौत्र एवं बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर के पुत्र अमृत कपूर, जो कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मनिपाल उडुपी में द्वितीय वर्ष एम.बी.बी.एस. के छात्र हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जहां एक तरफ कुछ लोग तपती धूप और प्रचंड गर्मी के कारण मतदान के लिए अपने घरों से बाहर निकलकर बूथ तक जाने के बारे में सोच रहें है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने मताधिकार के प्रयोग और उसके महत्व को समझते हुए देश-विदेश एवं दूर-दराज के इलाकों से आकर भी अपना मतदान करने को उत्सुक दिखाई दे रहें हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही लोगों में एक नाम शामिल हैं अमृत कपूर का, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मनिपाल उडुपी से काशी पहुंचे हैं।
नव मतदाता के रूप में अपना पहला वोट देने के लिए अपने संस्थान से अवकाश लेकर काशी पहुंचे हैं। फर्स्ट टाइम वोटर अमृत कपूर का कहना है कि मैं अपने मत से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाउंगा। फर्स्ट टाइम वोटर ने कहा कि हमारा ये कर्तव्य बनता है कि हम वोटिंग के दिन अपने घरों से बाहर निकलें और मजबूत देश के लिए मजबूत सरकार का निर्माण करे।