कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की इजाजत ले रोड शो की शुरूआत की। दुर्गाकुंड से लंका तक एक किलोमीटर की दूरी तय करने में प्रियंका-डिंपल को सवा घंटे लग गए। इस बीच सड़क के दोनों तरफ जनता की कतार लगी रही। पहली बार एक साथ रोड शो कर रही नेताओं ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राज को विजयी बनाने की अपील की। इसे कांग्रेस का अब तक का सबसे छोटा रोड शो बताया गया है।
शनिवार को निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से रोड शो की शुरूआत हुई। बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद शाम 5:55 बजे प्रियंका गांधी और डिंपल यादव जैसे ही रोड शो के लिए दुर्गाकुंड पहुंची तो भीड़ भी बेकाबू हो उठी। दोनों नेताओं ने मां दुर्गा को बाहर से ही नमन करके रोड शो शुरू कर दिया। हाथ जोड़कर कभी जनता को नमस्कार करतीं तो कभी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहीं महिला नेताओं की एक झलक पाने के लिए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही।
भीड़ देख सुरक्षाकर्मियों के हाथपांव फूल गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों मोर्चा संभाला। इसके बाद पुलिस की पूरी टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रस्सा लगा दिया। काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था, कार्यकर्ता कहीं फूल बरसा रहे थे तो कहीं तस्वीरों के जरिये अभिनंदन कर रहे थे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निराश भी नहीं किया। रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों को प्रणाम करते हुए दोनों नेताओं का रोड शो आगे बढ़ रहा था।

जब रोड शो के बीच आई एंबुलेंस तो रास्ता देकर प्रियंका ने पेश की मानवता की मिसाल
प्रियंका गांधी ने जब रोड शो की शुरूआत करने वाली थीं तो इसी दौरान एक एंबुलेंस दुर्गाकुंड पोखरे की तरफ से आई। भीड़ के कारण पूरी सड़क जाम थी। प्रियंका की नजर जब एंबुलेंस पर पड़ी तो उन्होंने इशारे से सभी को रास्ता देने को कहा। इसके बाद तो चंद मिनटों में ही एंबुलेंस के लिए रास्ता बन गया।
शाम चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने के बाद दोनों महिला नेता दुर्गा मंदिर से रोड शो की शुरूआत की जो मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर, संकटमोचन मंदिर, रविदास गेट, लंका महामना प्रतिमा, ट्रामा सेंटर, भगवानपुर, छित्तूपुर, सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर तक गया।