Lok Sabha Election: जिलाधिकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। नाम वापसी के बाद चयनित प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिह्न जारी कर दिया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नाम वापसी होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे के बीच में नाम वापसी होगी। मैदान में आठ प्रत्याशी हैं। इनमें राष्ट्रीय पार्टी से भाजपा के नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के अजय राय, बसपा के अतहर जमाल लारी हैं।
विज्ञापन
वहीं, राज्य स्तरीय पार्टी युग तुलसी पार्टी के कोलीशेट्टी शिव कुमार, पीडीएम के गगन प्रकाश, राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के पारस नाथ केसरी हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में दिनेश कुमार यादव और संजय कुमार तिवारी ने नामांकन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के अनुसार नाम वापसी के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।