फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नामांकन का चौथा दिन: घोड़ी पर चढ़कर आया प्रत्याशी, एक-एक रुपये के 25 हजार सिक्के लेकर पहुंचा शख्स

Fri, 10 May 2024 02:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक ढोल-नगाड़े के साथ अपने नेता का स्वागत कर रहे थे।
विज्ञापन
विनोद कुमार यादव घोड़ी पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शुक्रवार को नामांकन के चौथे दिन कई लोगों ने पर्चा दाखिल किया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के लिए जनपद में समाविष्ट 77-वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को अजय-इंडियन नेशनल कांग्रेस, अतहर जमाल लारी-बहुजन समाज पार्टी, संजय कुमार तिवारी- निर्दल तथा अवचित शामराव सयाम-जनसेवा गोडवाना पार्टी सहित कुल चार प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 08 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 
विज्ञापन




वहीं, निर्दल प्रत्याशी संजय कुमार तिवानी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली से विनोद कुमार यादव घोड़ी पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे। इसी क्रम में मध्य प्रदेश से वैद्यराम नामांकन पर्चा खरीदने आए। वह निर्दलीय लड़ेंगे। उन्होंने एक-एक-रुपये का सिक्का (25 हजार रुपये) लिया हुआ था। वह भारत माता और गंगा मइया की जयकार लगाते हुए पहुंचा।

इसके अलावा शुक्रवार को परवेज कादिर खान- पीस पार्टी, सुरेश पाल-राष्ट्रीय उदय पार्टी, डॉ हेमंत कुमार यादव-भारतीय मानव पार्टी, लालजी राम- निर्दलीय तथा संतोष कुमार शर्मा-मौलिक अधिकार पार्टी सहित 05 लोगो ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। जबकि 11 ट्रेजरी चालान भी लोगो ने प्राप्त किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें