फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- गंगा की कसम खाने वालों ने 'गंगा मैया' को धोखा दिया

Wed, 08 May 2019 03:17 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे और सातवें चरण के मतदान के लिए गठबंधन की जनसभा शुरू हो चुकी है। बुधवार को चंदौली में अखिलेश यादव चौधरी अजित सिंह के साथ जनसभा को संबोधित करने चंदौली पहुंचे। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा 36 से ज्यादा दलों की मिलावट पर खड़ी है। लेकिन इस बार परिवर्तन की हवा चल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर और नफरत फैलाकर केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाई। न काला धन आया न युवाओं को रोजगार मिला।

कहा कि भाजपा ने दलित, मजदूर, किसान, नौजवान सभी को छला है। सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को सम्मान दिया जाएगा। जो शिक्षामित्र चायवाले की चाय के नशे में थे उनका भी नशा उतर गया है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ने धोखा दिया है।
विज्ञापन


अखिलेश ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भरोसा करें, 2014 के चायवाले अब चौकीदार बन चुके है। गंगा की कसम खाने वाले गंगा तक साफ नहीं कर पाए। गंगा मैया के साथ भी पीएम ने धोखा दिया। शौचालय बनवाया लेकिन पानी नहीं दिया। उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मनोयोग से काम करें, किसको क्या सम्मान देना है? उसे उनके ऊपर और पार्टी पर छोड़ दे।

विज्ञापन

अजित सिंह ने कहा देश को चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए

जनसभा को संबोधित करते अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने जनता से पूछा कि चंदौली वाले बताए क्या वाराणसी जापानी शहर (क्योटो) बन पाया या नहीं? योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि ठोकीदार सरकार की दुर्व्यवस्थाएं किसी से छिपी नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि गौ रक्षा का दम भरने वाली सरकार के पास एक सांड़ शिकायत करने पहुंचा तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। सरकार के सारे वादे हवा निकले। इस बार जनता को तख्त पलटना होगा। इसके साथ ही अखिलेश ने गठबंधन के चंदौली प्रत्याशी डॉ. संजय चौहान और वाराणसी की प्रत्याशी शालिनी यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इसके बाद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को संबोधित करने के लिए अखिलेश यादव ने आमंत्रित किया। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि चौकीदार नहीं देश को प्रधानमंत्री चाहिए। देश का अगला पीएम गठबंधन से होगा। इसलिए सरकार बदली है और देश को विकास के रास्ते पर ले जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें