वाराणसी लोकसभा बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व पार्षद सैय्यद नेयाज अली (मंजू भाई) को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने इसके पहले अतहर जमाल लारी को प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन
बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर और पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम खरवार का कहना है कि बहन जी के निर्देश पर प्रत्याशी का नाम बदला गया है। उसका पालन कराया जा रहा है। पार्टी की ओर से कल बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी। अतहर जमाल लारी का टिकट बदलने पर कुछ नही बोल रहे हैं। जिलाध्यक्ष रवि कुमार भी यही कह रहे हैं।