तेज बहादुर यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पशुपतिनाथ मिश्र की अदालत में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी मामले में आत्मसमर्पण करने का आवेदन दिया है। कोर्ट ने आवेदन पर नौ मई को कैंट थाने से आख्या तलब की है।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रात्त कला निवासी तेज बहादुर ने अधिवक्ता राजेश गुप्ता और राजकपूर चौधरी के जरिये दिए गए आवेदन में कहा है कि वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे।
तेज बहादुर का नामांकन पत्र खारिज हो गया था। समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला कैंट थाने में दर्ज है। ऐसे में थाने से आख्या तलब की जाए, ताकि कोर्ट में समर्पण किया जा सके।