स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की जनता ने भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए मोदी के हाथों देश की बागडोर सौंपी। उन्होंने बागी बलिया की धरती का भावपूर्ण नमन करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से मोदी राज में दुश्मन के घर में घुसकर जवाबी कार्रवाई की गई।
वहीं, अंतरिक्ष में नई छलांग लगाकर देश को सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। उन्होंने कहा कि जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है तो ओछी राजनीति करने वालों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने देश के आन, बान और शान में वृद्धि के लिए भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।
केंद्रीय मन्त्री स्मृति ईरानी ने चुनावी विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा कि इस लोकसभा चुनाव में पहली बार आप लोगों ने देखा कि जीजा जी के साथ साले साहब भी तिलमिलाए है। दावा किया कि जीजा जी जल्द ही जेल जाएंगे।