युवक वहां से घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह भाजपा के कुछ नेताओं के साथ परिवार के लोगों ने सरायहरखू गांव स्थित भोला मंदिर के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सदर, बदलापुर और बक्शा थाने की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवा दिया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अनुपम यादव, विकास यादव, दिलीप यादव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।