फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को लेकर की भविष्यवाणी, बोले- पूर्वांचल से होगा सफाया

Fri, 17 May 2019 08:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भाजपा से चंद दिनों पहले अलग हुई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। राजभर ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उपेक्षित समाज के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल में भाजपा के सफाया होने की बात कही है। सुभासपा अध्यक्ष लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज हल्दीरामपुर के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वह यहां सलेमपुर के सुभासपा प्रत्याशी राजाराम राजभर के समर्थन में वोट मांगने आए थे।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा अपने वायदे पर खरी नहीं उतर सकी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा ने हमें अलग से चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि सुभासपा गरीबों और मजलूमों की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। सत्ता में रहकर हमने गरीबों के लिए जमकर लड़ाई लड़ी। उपेक्षित जातियों के लिए आरक्षण की मांग की लेकिन कोई हल नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे की चर्चा करते हुए राजभर ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न पर एक सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की लेकिन उन्होंने सुभासपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की शर्त रखी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी इसके लिए तैयार नहीं हुए।

इसलिए हमने भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। भाजपा से अलग होने के फैसले से भाजपा खेमे में खलबली मच गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा हाशिए पर आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें