लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे की चर्चा करते हुए राजभर ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न पर एक सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की लेकिन उन्होंने सुभासपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की शर्त रखी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी इसके लिए तैयार नहीं हुए।
इसलिए हमने भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। भाजपा से अलग होने के फैसले से भाजपा खेमे में खलबली मच गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा हाशिए पर आ जाएगी।