ओमप्रकाश राजभर ने चंदौली लोकसभा सीट से रामगोविंद प्रजापति को प्रत्याशी बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। लंबे समय से दलित और पिछड़ों के आरक्षण की मांग पर भाजपा के नेता केवल तारीख दे रहे थे।
लोकसभा चुनाव में मात्र एक सीट मांगे जाने पर भाजपा ने पार्टी का अस्तित्व ही समाप्त करने की धमकी दे डाली। भाजपा के खिलाफ पूर्वांचल में प्रत्याशियों को खड़ा करने पर धमकी दी जा रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा, हो सकता है भाजपा पार्टी का चुनाव चिन्ह (सिंबल) ही समाप्त करा दे। ऐसा किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता इन्हें जबाब देंगे।