फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: सपा ने राजेंद्र एस बिंद का काटा टिकट, मिर्जापुर सीट पर घोषित किया नया उम्मीदवार

Mon, 22 Apr 2019 03:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मछलीशहर के भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद 19 अप्रैल को भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद सपा ने रामचरित्र निषाद को सोमवार को टिकट दे दिया। रामचरित्र निषाद को टिकट देने के लिए सपा ने अपने घोषित उम्मीदवार का टिकट काट दिया। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने सोमवार को मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पहले सपा ने राजेंद्र एस बिंद को मिर्जापुर से प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन राजेंद्र एस बिंद का टिकट काट कर उनके स्थान पर मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद को टिकट दे दिया। 

विज्ञापन

भाजपा को लगा झटका

रामचरित्र निषाद - फोटो : अमर उजाला
मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद का लंबा राजनैतिक सफर रहा है। बस्ती के मूल निवासी रामचरित्र निषाद दिल्ली में आवास बनाकर रहते हैं। 2009 में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से अपना दल से चुनाव लड़े और बाद में भाजपा में शामिल होकर वर्ष 2014 का चुनाव भाजपा से लड़े।

दिल्ली राज्य से उनके अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को लेकर काफी मुकदमेबाजी हुई, उन्हें कोर्ट से हाल ही में राहत मिली थी। भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वह सपा में शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में शामिल हो गए। उनके सपा में शामिल होने से भाजपा को झटका लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें