नामांकन पत्र जमा करते महेंद्र नाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चहल-पहल दिखी। नामांकन के तीसरे दिन भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय समेत तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने नामांकन के अंतिम क्षण में नामांकन कक्ष पहुंचकर अपना उम्मीदवारी रिटर्निंग अफसर/जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त निर्दल प्रत्याशी लियाकत अली और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से रामगोविंद प्रजापति ने उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन की पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पहले से ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित नामांकन सभा से जुलूस के रूप में निकले। इस दौरान उनके सजे हुए रथ के आगे पार्टी कार्यकर्ता नारे बुलंद करते हुए चल रहे थे।