फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी निरंजन के साथ अनुप्रिया पटेल ने की जनसभा, बोलीं- मोदी के डर से बना गठबंधन, टूट जाएगा

Fri, 10 May 2019 09:31 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
साध्वी निरंजन के साथ अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जौनपुर जनसभा की। सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भय से यह गठबंधन बना है। इसका मकसद स्वार्थ पूर्ति है। चुनाव बीतने के बाद दोनों अलग हो जाएंगे।

विज्ञापन


जौनपुर के श्रीराम जानकारी दिनकर इंटर कॉलेज के मैदान में बीपी सरोज के समर्थन में हुई सभा में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कल तक एक दूसरे का विरोध करने और गाली देने वाले लोग आज मोदी के डर से गले मिल गए हैं। जो 38 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह भी प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं। अब आपको तय करना है कि दुश्मन को आंख दिखाने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या संसद में कोरम पूरा करने वाला व्यक्ति। 

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश में फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जब से भाजपा की सरकार बनी है देश में आतंकी घटनाएं नहीं के बराबर हो गई है। गुंडे भूमिगत हो गए हैं। गरीबों और किसानों को उनका अधिकार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डा. लीना तिवारी ,विधायक दिनेश चौधरी, सात्विक तिवारी, सतीश सिंह ,पप्पू माली ,अरविंद सिंह दार, डॉ. अजयेन्द्र दुबे, पप्पू सिंह, डा. परमजीत सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह ने संबोधित किया।

इस मौके पर चंदन केशरी, उदय पटेल, अजय पटेल, डा.श्याम दत्त, अनिल पाडेय, दिनेश तिवारी, आकाश तिवारी, सुनील पटे आदि मौजूद रहे। संचालन वेद प्रकाश चौबे अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजनाथ पटेल ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें