फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के लोगों ने बता दिया बैल बुद्धि नहीं चाहिए: योगी

Mon, 06 May 2019 03:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/आजमगढ़
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पुलवामा में 40 जवानों को शहीद करने वाले अजहर मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। अब उसका हश्र लादेन जैसा होगा। बोले, कांग्रेस कभी दो लड़के लाती है तो कभी भाई-बहन को। यूपी के लोगों ने बता दिया है कि हमें लड़कों की जोड़ी, बैल बुद्धि नहीं चाहिए।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र और दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। भारत एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान की कमर तोड़ने का माद्दा रखता है। दावा किया कि बुआ-बबुआ का साथ सिर्फ 23 मई तक है। चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों में खून खराबा होगा, लेकिन हम चौकन्ना हैं। खूनखराबा नहीं होने देंगे। 

अतरौलिया में रविवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दो महीनों में कई राज्यों में जाने का मौका मिला, पूरे देश में एक ही नारा है मोदी सरकार। ये आवाज अचानक नहीं उठी। 2014 में उठा मोदी का नाम आज भी कायम है। अजहर मसूद के अंतराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होने के बाद यह किसी देश में नहीं जाएगा। ओसामा बिन लादेन की तरह इसकी भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस कभी दो लड़कों को लाती है तो कभी भाई-बहन को। यूपी के लोगों ने बता दिया है कि हमें लड़कों की जोड़ी और बैलबुद्धि नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का नाम ऊंचा हुआ है। एक बार फिर से मोदी को पीएम बनने दीजिए आतंकवाद और नक्सलवाद पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिब्ली कालेज में जब अजीत राय की हत्या हुई थी। मैँ तब आजमगढ़ आया और धरना दिया। मैंने कहा था कि आजमगढ़ को आतंकवाद की नर्सरी नहीं बनने देंगे। लेकिन सपा और बसपा ने अपराधियों को पाला है। इसी वजह से आजमगढ़ के बच्चों को बाहर जाने पर रहने के लिए कमरा तक नहीं मिलता। राजीव गांधी बोलते थे कि एक रुपये चलता है तो जनता तक 25 पैसे पहुंचता है। बाकी पैसा इनके नेता खा जाते थे। लेकिन डीबीटी के तहत अब पूरा पैसा जनता के खाते में पहुंचता है। देश में अगर विकास का कार्य हुआ है तो वह मोदी सरकार ने ही पांच साल में जो कर दिखाया वह कांग्रेस 70 सालों में नहीं कर पाई।

विधानसभा चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी मैदान में उतरी थी, जिसे उप्र की जनता ने नकार दिया। अब बहन-भाई की जोड़ी को मैदान में उतारा है। जनता इस जोड़ी को भी जवाब देने को तैयार है। जनधन योजना के तहत 36 करोड़ खाते खोले गए, चार करोड़ नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन सौभाग्य योजना, साढ़े बारह करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि, सात करोड़ गरीब बहनों को नि:शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन, 15 करोड़ जवानों को मुद्रा लोन देने का काम किया है। भाजपा सरकार ने गरीब, बेरोजगार, किसान, महिलाओं की सुरक्षा, आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को क्रियान्वित कर गरीब समाज को सम्मान दिया है। आतंकी वशीकरण को खत्म करने के लिए आज पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है। यह जिला साहित्यकार और ऋषि मुनियों का जिला है। कुछ अपराधियों ने बदनाम करने का प्रयास किया है। लेकिन खोया सम्मान दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने आजमगढ़ से एक्सप्रेसवे और विश्वविद्यालय दिया है।

कइयों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में के दौरान कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें अतरौलिया विधानसभा से सपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष रहे रामवृक्ष राजभर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा रामराज यादव, अकरम अहमद, दीपचंद गिरी आदि लोगों ने मंच पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें