फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अतीक अहमद ने मैदान छोड़ने का किया एलान

Mon, 13 May 2019 04:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Ateeq Ahmed (File Photo)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले पूर्व सांसद अतीक अहमद ने मैदान छोड़ने का एलान किया है। मीडिया को जारी पत्र में अतीक ने पेरोल न मिलने को चुनाव मैदान से हटने का कारण बताया है। अतीक अहमद ने यह भी कहा है कि वह किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे।

विज्ञापन


अतीक अहमद ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने के बाद चुनाव प्रचार करने के लिए पैरोल की अर्जी दी थी। पिछले दिनों एमपी, एमएलए कोर्ट और उसके बाद हाई कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। अतीक के चुनाव एजेंट एडवोकेट शहनवाज आलम ने रविवार को अतीक का नैनी जेल से लिखा पत्र मीडिया को जारी किया।

इसमें चुनाव मैदान से हटने की बात लिखी है। पत्र में लिखा है, भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं लेकिन ऐसी विचारधारा के लोग भी मौजूद हैं, जो लोकतंत्र को समाप्त कर हिटलरशाही लाना चाहते हैं। पत्र में मतदाताओं से सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने की अपील की गई है। उधर, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कारण बैलेट यूनिट में अतीक अहमद का नाम और चुनाव चिन्ह अंकित रहेगा। शहनवाज ने बताया कि उनकी ओर से किसी तरह का पास और अनुमति नहीं ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें