फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2024: कनाडा और मुंबई से लोहड़ी मनाने काशी पहुंचीं जोड़ियां, ढोल-नगाड़ों के साथ थिरकेंगे कपल

Sat, 13 Jan 2024 11:46 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लोहड़ी पर्व को लेकर नए विवाहित जोड़ों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस त्योहार को सभी यादगार बनाने में जुटे हैं। वाराणसी में कोई कनाडा तो कोई मुंबई से अपनों के बीच इस पर्व को मनाने पहुंचा है। 
विज्ञापन
lohri 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहड़ी पर्व पर भगवान सूर्य और अग्नि देव की आराधना होती है। इसे लेकर सिख, खत्री व सिंधी समाज में खासा उल्लास है। इस पर्व को मनाने के लिए देश-विदेश से भी लोग काशी पहुंचे हैं। नए जोड़ों में अपनी पहली लोहड़ी मनाने का अलग ही उत्साह है। कोई कनाडा तो कोई मुंबई से अपनों के बीच इस पर्व को मनाने पहुंचा है। 

विज्ञापन


परंपरा को कायम रखना है नई पीढ़ी की है जिम्मेदारी
चितईपुर के इंजीनियर अखिल सबरवाल दो दिन पहले कनाडा से काशी में लोहड़ी मनाने आए हैं। बीते साल उनकी शादी दृष्टि सबरवाल से हुई है। उन्होंने बताया कि परंपरा को कायम रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसलिए पूरे परिवार के साथ लोहड़ी उत्सव मनाएंगे। ढोल-नगाड़ों के साथ थिरकेंगे और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।

परिवार के साथ मनाने की अलग होती है खुशी
गांधीनगर के युग कपूर और सिमरन कपूर के दांपत्य जीवन में बंधने के बाद उनकी पहली लोहड़ी है। नोएडा में आईटी कंपनी चलाने वाले युग ने बताया कि अपने परिवार के साथ लोहड़ी मनाने की खुशी कुछ और होती है। पर्व की खुशियों के साथ बड़ों का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में भी करेंगे दर्शन

लाजपत नगर के युवा व्यापारी मिलिंद कपूर की शादी के बाद ये पहली लोहड़ी है। पत्नी रुपल कपूर और माता-पिता सहित परिवार संग लोहड़ी मनाएंगे। उन्होंने बताया कि इसको लेकर अलग खुशी है। मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और बड़ों का आशीर्वाद लेंगे।

गुरुद्वारे में मत्था टेककर मनाएंगे लोहड़ी
मुंबई में बैंक मैनेजर शक्तिबीर सिंह और पत्नी गुरुप्रीत कौर की भी पहली लोहड़ी है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद की पहली लोहड़ी पर्व को लेकर अलग उत्साह है। सुबह गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकेंगे। घर पर ही लोहड़ी जलाकर उत्सव मनाएंगे।

गुरुद्वारे में आज मनेगा लोहड़ी
शहर के गुरुद्वारों में शनिवार को लोहड़ी मनाई जाएगी। सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे और शाम को गुरुद्वारे में उल्लास से लोहड़ी मनाएंगे। वहीं, खत्री व सिंधी समाज की ओर से 14 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी। आग जलाकर अग्निदेव को गेहूं, जौ की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, तील, लाई, गुड़ आदि चीजों की पूजाकर अर्पित करते हैं। गुरुबाग स्थित खालसा बालिका इंटर कॉलेज में लोहड़ी मनेगी।

कैंटोनमेंट में मनाएंगे लोहड़ी का धमाल
खत्री हितकारिणी सभा की ओर से कैंटोनमेंट में लोहड़ी उत्सव का आयोजन होगा। संस्था के संरक्षक डॉ. अनुराग टंडन ने बताया कि मुख्य अतिथि विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना व विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अशोक धवन होंगे। इस उत्सव के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से पंजाबी अस्पताल में मरीजों संग उत्सव मनाएंगे। इस दौरान मोतियाबिंद के 14 मरीजों के आंखों का नि:शुल्क आपरेशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें