फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीआरएम ऑफिस के बाहर लोको रनिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लहरतारा डीआरएम ऑफिस के पास प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ऑफिस के बाहर बृहस्पतिवार को लोको रनिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर वेतन विसंगति, प्रमोशन सहित अन्य सुविधाओं के न मिलने का मुद्दा उठाया। इस दौरान समस्याओं का समाधान न करने के विरोध में नारेबाजी कर नाराज कर्मचारियों ने जल्द से जल्द निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लहरतारा स्थित डीआरएम ऑफिस पर प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के मंडल मंत्री केपी यादव ने बताया कि कर्मचारियों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में ट्रेनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। नई ट्रेनें लगातार चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद स्वीकृत पदों की सूची का पुनरीक्षण अब तक नहीं हुआ है। पिछले चार-पांच वर्षों से कुछ सहायक लोको पायलटों की पदोन्नति नहीं हो पाई है। रंजीत कुमार ने ट्रेन संचालन से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की। ट्रेन प्रबंधक के साथ सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। एसोसिएशन ने कार्यवाहक पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए नियमित पदोन्नति की मांग की। इस दौरान ओपी विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार, अनिल कुमार, उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि लोगों ने समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें