फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः ड्यूटी पूरी होने पर मालगाड़ी छोड़ चले गए लोको पायलट व गार्ड, मचा हड़कंप

Mon, 03 Dec 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
वाराणसी से फैजाबाद जा रही मालगाड़ी के  लोको पायलट (चालक) व गार्ड ड्यूटी का समय पूरा होने पर जौनपुर जिले के मिहरावां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छोड़ कर चले गए। सिग्नल देने के बाद भी जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो हड़कंप मच गया। ट्रेन लूप लाइन पर खड़ी है, अन्य ट्रेनों को मेन लाइन से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रेन खड़ी होने से रात से दोपहर तक यहां पर किसी दूसरी ट्रेन की क्रॉसिंग नहीं कराई गई है। विभागीय कर्मियों की मानें तो रविवार देर रात वाराणसी की तरफ से सीमेंट की रैक लेकर शाहगंज वाया कुसमी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी जा रही थी। पायलट और गार्ड की ड्यूटी पूरी हो गई थी।

उन्होंने जौनपुर रेलवे स्टेशन से दूसरे चालक और गार्ड के व्यवस्था के लिए कहा। विभागीय लोगों ने उनकी बात की अनदेखी की। इस बात से नाराज चालक और गार्ड ने ट्रेन को मिहरावां रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें