फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं खुले धर्मशालाओं के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। सावन महीने की शुरुआत होने के बावजूद पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के धर्मशालाओं का ताला नहीं खोला गया। इससे तीर्थयात्रियों को दिक्कत होगी। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचंडी में पड़ने वाले कई धर्मशालाओं में राजस्व विभाग ने ताला बंद करा दिया है। इसको लेकर पुजारियों ने उप जिलाधिकारी से शुक्रवार को मुलाकात की थी। एसडीएम ने ताला खुलवाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद शनिवार तक ताला नहीं खुला।
विज्ञापन

पुजारी दयाशंकर मिश्रा का कहना था कि यहां तीर्थयात्री का हमेशा आना जाना लगा रहता है। धर्मशाला ओं का ताला नहीं खुला तो तीर्थ यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज और राजेश राजभर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। इन लोगों ने दूरभाष से तहसील के उच्च अधिकारियों से बातचीत भी की। अधिकारियों ने इन लोगों को भरोसा दिया कि शीघ्र ताला खुलवाया जाएगा।
--------------
धर्मशालाओं के आसपास अतिक्त्रस्मण
पिछले दिनों तहसीलदार राजातालाब ने भीमचंडी में मौका मुआयना का धर्मशालाओं से अवैध कब्जा हटाने और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। तहसीलदार के आदेश के बावजूद धर्मशालाओं के आसपास लोग अवैध रूप से मवेशी बाध रहे हैं। मवेशियों को बाधे जाने से धर्मशालाओं की दीवारों का क्षरण हो रहा है कीचड़ व गंदगी भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें