फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरें: शहर में चौकसी और गलियों-सड़कों में सन्नाटा, पुलिस करा रही लॉकडाउन का पालन

Sun, 12 Jul 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी वाराणसी ने भी गाइडलाइन जारी कर दी हैं। वहीं शनिवार को शहर में दुकानें बंद हैं, साथ ही सड़कों पर अब फिर सन्नाटा पसर गया है। बाहर घूमने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी भीड़भाड़ वाली जगहों पर निरीक्षण कर रहे हैं। हॉटस्पॉट इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही बिना काम के बाहर घूमने वालों को पुलिस वापस घर भेज रही है।
विज्ञापन

3 of 7
55 घंटे के लॉकडाउन से शहर में अब फिर से सन्नाटा दिख रहा है। पुलिस कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करा रही है। वहीं बनारस में जिन जगहों पर ज्यादा भीड़ दिखाई देती थी, वहां भी आज सन्नाटा पसरा हुआ है। लहुराबीर चौराहे और कचहरी चरौहे इनमें से एक है। इसके साथ बीएचयू, गोदौलिया में भीड़ नहीं दिख रही है।

4 of 7
वाराणसी डीएम द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार पाबंदी के दौरान सुबह सात बजे से दस बजे तक ब्रेड, दूध, सब्जी की दुकानें तथा सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक दवाई की दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा केवल आवश्यक गतिविधियां जैसे सुरक्षा, पुलिस, नगर निगम के सफाईकर्मी, चिकित्सकीय सेवा में लगे कर्मी, आवश्यक कार्यों हेतु ड्यूटी में लगे सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को इस पाबंदी के दौरान घर से बाहर निकलने व अपने ड्यूटी स्थल आने-जाने की अनुमति है।
विज्ञापन

5 of 7
इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा उपरान्त इसके प्रभावी नियंत्रण हेतु दस जुलाई की रात्रि दस बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक प्रतिबंधों को लागू किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), अपर जिला मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट एवं समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में इस जानकारी को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अनाउंस कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी में कोरोना :
पिछले तीन दिन में ही बनारस में 113 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही रविवार को सुबह 11 बजे तक अलग-अलग जगहों से कुल 15 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। नए मरीज मिलने से अब कुल मरीजों का आंकड़ा 800 के पार हो गया है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिली 132 रिपोर्ट में 15 लोगों की पुष्टि होने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 813 पहुंच गई है। इसमें 27 की मौत, 435 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। इस समय आइशोलेशन वार्ड में 351 भर्ती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें