यह मुख्य सुविधाएं की जाएंगी शुरू :
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केडी प्रसाद ने बताया कि कई जरूरी सुविधाओं को शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इनमें यह शामिल हैं।
रेबीज व अन्य टीकाकरण की सुविधा।
टीबी की जांच व उपचार की सुविधा।
एचआईवी की जांच एवं उपचार के लिए आईसीटीसी व एआरटी सेंटर शुरू होंगे।
जिला चिकित्सालयों व सीएचसी में चलने वाले असाध्य रोग केंद्र (एनसीडी क्लीनिक)।
गर्भवती की जांच एवं उपचार की सुविधा।
दो वर्ष तक के बीमार शिशुओं के लिए जांच व उपचार।
सरकारी क्षेत्र में 102 एंबुलेंस का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करने पर जोर।
गर्भ समाधान एवं नसबंदी की सुविधा।
डाइग्नोस्टिक इमेजिंग एवं प्रयोगशाला।