फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नामी कंपनियों की ढाई हजार से अधिक नकली घड़ियां बरामद, पुलिस ने किया जब्त

Sat, 06 Mar 2021 12:38 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नकली घड़ियां बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अगर आप नामीगिरामी कंपनियों की घड़ी ले रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्या पता दुकानदार आपको नामी कंपनी के नाम से नकली घड़ी न थमा दे। शुक्रवार की रात चौक क्षेत्र की घुघुरानी गली और दालमंडी स्थित दो दुकानों पर छापा मारकर दो कंपनियों की 2500 से ज्यादा नकली घड़ियां बरामद की गई। देर रात तक घड़ियों को गिनने का सिलसिला जारी रहा। प्रकरण को लेकर चौक थाने की पुलिस ने दोनों दुकान के दुकानदारों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली से आए टाइटन इंडस्ट्रीज के चीफ विजिलेंस ऑफिसर गौरव तिवारी और महेंद्र बिमरी देर शाम चौक थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि घुघुरानी गली और दालमंडी स्थित दो दुकानों में दो कंपनी के नाम से नकली घड़ियां बेची जा रही हैं।

विज्ञापन

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने खजुरी क्षेत्र की रजा कॉलोनी निवासी मोहम्मद शाहनवाज और भेलूपुर थाना के शिवराज नगर निवासी हीरानंद हिमानी की दुकान पर छापा मारा। नई दिल्ली से आए कंपनी के अधिकारियों की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों दुकानों से दो अलग कंपनी की नकली घड़ियों को जब्त कर लिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुकानदार शाहनवाज और हीरानंद को हिरासत में लिया गया है। नामी कंपनियों के नाम से बेची जा रही 2500 घड़ियां जब्त कर ली गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें