फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः आंदोलनरत छात्रों के कारण अवरुद्ध है दुर्गाकुंड-लंका मार्ग, धरने पर बैठे स्थानीय दुकानदार, कहा- व्यापार हुआ चौपट

Mon, 23 Aug 2021 03:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आरोप लगाया गया कि अंध विद्यालय के आंदोलनरत छात्रों ने दुर्गाकुंड-लंका मार्ग को बीते 21 दिन से अवरुद्ध कर रखा है। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार मय दलबल मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे स्थानीय दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के सामने सोमवार को स्थानीय दुकानदारों और दुर्गाकुंड मंदिर के महंत ने धरना दिया। यह प्रदर्शन  दुर्गाकुंड-लंका मार्ग खोले जाने को लेकर था। आरोप लगाया गया कि अंध विद्यालय के आंदोलनरत छात्रों ने दुर्गाकुंड-लंका मार्ग को बीते 21 दिन से अवरुद्ध कर रखा है। इस कारण व्यापार चौपट हो गया है।

विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार मय दलबल मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी, दुकानदारों और मंदिर के महंत को समझा-बुझा कर धरना खत्म कराया। दुर्गाकुंड मंदिर के महंत कौशल महाराज ने कहा कि शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर के मुख्य द्वार पर चल रहे छात्रों के धरने से स्थानीय दुकानदारों और दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का धंधा चौपट हो गया है।

स्थानीय निवासी देवेश वर्मा ने बताया कि दुर्गाकुंड मार्ग शहर का सबसे प्रमुख मार्ग है। लेकिन कुछ धरना एक्सपर्ट द्वारा इस रास्ते को बंधक बना लिया गया है। कुछ दृष्टिबाधित छात्रों के कंधे पर बंदूक रख धरना एक्सपर्ट स्थानीय जनता, दुकानदारों, दर्शनार्थियों, वाहन चालकों को परेशान करने का काम कर  रहे हैं।उनके प्रदर्शन से अब दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि अंध विद्यालय के आंदोलनरत छात्रों के के मसले को लेकर जिला दिव्यांग अधिकारी और प्रशासन से वार्ता की जा रही है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाल कर मार्ग को बहाल कराना पहली प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि अंध विद्यालय में पुनः पठन-पाठन शुरू करने की मांग को लेकर विगत 21 दिन से दृष्टिबाधित छात्र दुर्गाकुंड में धरना दे रहे हैं। धरने पर बैठे छात्रों की मांग है कि पूर्व की तरह ही विद्यालय का संचालन किया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें