बंगाल की खाड़ी से नमी न मिलने के कारण तीन दिन से बरसात नहीं हो रही है। लोकल हीटिंग ने उमस भी बढ़ा दी है। बादलों की आवाजाही से हल्की-फुल्की बरसात की संभावना बन रही है। देर शाम को हल्की बूंदाबांदी ने उमस को और बढ़ा दिया।
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में लोकल हीटिंग का असर होगा। आने वाले सप्ताह में मौसम का रुख दोबारा बदलेगा और उमस के बाद बारिश भी होगी। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। आर्र्दता अधिकतम 87 फीसदी और न्यूनतम 72 फीसदी दर्ज की गई।