फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: प्रवेश परीक्षा में मुन्ना भाई बना टॉपर, अगले आदेश तक रुकी एलएलबी की काउंसिलिंग

Thu, 17 Oct 2024 10:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा में मुन्ना भाई टॉपर बन गया। इसका खुलासा प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आने के दौरान हुआ। एडमिट कार्ड और फॉर्म में सॉल्वर की फोटो थी और काउंसिलिंग में कोई और पहुंचा। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रवेश परीक्षा में मुन्ना भाई टॉपर बन गया। एडमिट कार्ड और एप्लिकेशन फॉर्म पर नाम पता किसी और का फोटो किसी दूसरे का था। ये मामला एलएलबी प्रवेश परीक्षा का है। 

विज्ञापन


इसका खुलासा बुधवार शाम को हुआ। मंगलवार देर शाम एलएलबी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था। अगले दिन कई छात्रों की नजर रिजल्ट के टॉपर पर पड़ी तो हैरान रह गए।

शिकायतकर्ता छात्र ने बताया कि संदेह होने पर काशी विद्यापीठ में संपर्क किया गया तो छात्रों को परीक्षा देने वाले का एप्लिकेशन फॉर्म दिया गया। इससे पता चला कि जिसका चयन हुआ है, वो दूसरा और जिसने एग्जाम दिया है वो दूसरा छात्र है। वहीं एलएलबी की काउंसिलिंग आज से तीन दिन तक होनी थी। जो कि स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें