फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भगोड़े शुभम जायसवाल के नाम पर शराब कारोबारी पर फायरिंग, बंधक बनाकर पिटाई का आरोप; तीन पर प्राथमिकी

Thu, 10 Sep 2026 05:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मंडुवाडीह में शराब कारोबारी पर भगोड़े शुभम जायसवाल के नाम पर फायरिंग और बंधक बनाकर पिटाई का आरोप लगा है। शराब के 8.66 लाख रुपये हड़पने, हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में पुलिस ने मां-बेटे और पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
फायरिंग और बंधक बनाकर पिटाई का आरोप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कफ सिरप तस्करी में भगोड़ा शुभम जायसवाल के नाम पर लखनऊ के शराब कारोबारी पर फायरिंग और बंधक बनाकर पीटा गया। शराब के बकाये के 8.66 लाख रुपये हड़प लिए गए। जिला जेल में बंद वैभव जायसवाल और पत्नी शिवांगी जायसवाल, मां राधिका जायसवाल के खिलाफ पीड़ित कारोबारी ने बुधवार को मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन


जानकीपुरम लखनऊ निवासी और बी हाइव एन्क्लेव एलएलपी फर्म के प्रबंधक अरविंद कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी फर्म वाराणसी और लखनऊ से शराब की आपूर्ति करती है। 

आरोपी शिवांगी जायसवाल और राधिका जायसवाल ने अपनी दुकानों के लिए फर्म से शराब का ऑर्डर दिया था। शुरुआत में भुगतान नियमित था, लेकिन बाद में उन्होंने 8,66,845 रुपये का भुगतान रोक दिया। इसमें राधिका की दुकान पर 266390 रुपये और शिवांगी की दुकान पर 6,00,455 रुपये बकाया थे। कर्मचारियों ने जब बकाया राशि मांगी तो वैभव जायसवाल ने टालमटोल की।

विज्ञापन

वैभव जायसवाल ने कफ सिरप तस्करी मामले में भगोड़ा शुभम जायसवाल के नाम से धमकी दी। कहा कि एसटीएफ जिस माफिया को ढूंढ रही है, उससे उसके संबंध हैं। वैभव ने पैसे मांगने या शराब की आपूर्ति रोकने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 25 मार्च 2026 को वैभव ने चौकाघाट पानी की टंकी के पास बुलाया। वहां शिवांगी और राधिका जायसवाल भी थीं। 

बकाया रुपये मांगने पर बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। अगले दिन जब पीड़ित वहां से भागने लगा तो वैभव ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बचा। घटना के बाद आरोपी पीड़ित के घर और दुकान पर आकर पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकियां दे रहे हैं। मंडुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि आरोपी वैभव जायसवाल पहले से जेल में बंद है। पत्नी शिवांगी और मां राधिका की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शुभम की ब्लैकमनी को शराब में खपाने का आरोप
दारानगर निवासी वैभव जायसवाल को कोतवाली पुलिस ने 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। उस पर शुभम जायसवाल के साथ जुड़कर ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप है। हवाला कारोबार में भी वैभव शामिल था। शुभम जायसवाल के इनर सर्किल में शामिल वैभव ने कफ सिरप तस्करी से अर्जित रकम को शुभम के बताए ठिकानों और लोगों तक पहुंचाया। शुभम की बदौलत वैभव ने अपनी पत्नी शिवांगी और मां राधिका के नाम पर शराब के ठेके लिए थे। गिरफ्तारी के बाद आबकारी ने उन छह ठेकों को निरस्त कर दिया है। रोहनिया, खोजवा, सिगरा इलाके में शराब के ठेके थे। वैभव की नाटी इमली-काटनमिल रोड पर बर्तन की दुकान भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें